समाजवादी पार्टी को करारा झटका,पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल भाजपा में शामिल

WhatsApp-Image-2022-12-13-at-4.34.55-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका उझानी पूनम अग्रवाल ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।
विमल कृष्ण अग्रवाल 2002 से 2007 तक बदायूँ सदर से विधायक रहे और उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहे। इनकी पत्नी पूनम अग्रवाल 2006 से लगातार नगर पालिका परिषद उझानी की चेयरमैन है, यह बदायूँ जनपद का रिकॉर्ड है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर कार्य करती है। मैं भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करूँगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेता हूँ।
उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी केवल परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है। समाजवादी पार्टी ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया के समाजवाद विचार को दरकिनार करते हुए केवल परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता शायद समाजवाद का अर्थ भूल गये हैं।

इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य पूर्व मंत्री के सुपुत्र नीलांशू अग्रवाल उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights