प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बदायूं पहुंची, जोरदार स्वागत, कासगंज को रवाना

WhatsApp-Image-2022-12-11-at-5.53.31-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। आज प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बृज जोन पदयात्रियों ने बदायूं जनपद में यात्रा की,बदायूं में पदयात्रियों ने लगभग 26 किमी की पैदल यात्रा तय कर कासगंज के लिए विदा हुए।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि हम प्रादेशिक भारत जोडो यात्रा निकाल कर हर जिले में राहुल गांधी जी का संदेश लेकर जनता के बीच जारहे है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि इस सरकार में युवा बेरोजगार हुआ है रोजगार छिन गया है प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को जनता का प्यार और विश्वास भरपूर मिल रहा है।
प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि प्रादेशिक भारत जोडो यात्रा बृज जोन की लगातार दस दिन पैदल यात्रा करते हुए यात्रा का मथुरा में समापन होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


भारत जोड़ो यात्रियों ने दोपहर का भोजन पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेत्री प्रमिला भदवार के ग्रहण किया।
प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बृज जोन का बदायूं में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह के निर्देशन में यात्रा निकली,ओमकार सिंह ने कहा कि यह यात्रा,महंगाई बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, नफरत के खिलाफ भाइचारे सद्भाव का संदेश लेकर निकल रही है।
कांग्रेस की इस प्रादेशिक भारत जोडो यात्रा में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, प्रदेश सचिव परवेज अहमद,प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा,प्रदेश सचिव योगेश तालान,प्रदेश सचिव मुकेश धनगर,जिलाध्यक्ष मैनपुरी विनीता यादव,जिलाध्यक्ष बरेली असफाक सकलैनी, जिलाध्यक्ष हाथरस चंद्र गुप्त विक्रमादित्य व अन्य जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदायूँ सुनीता सिंह, माध्वी साहू,उपासना चौहान, रामरतन पटेल, लोकपाल सिंह, सुधीर उपाध्याय, राजवीर यादव आकाश पाठक व अन्य पदाधिकारी सहित तमाम बदायूं कार्यकर्ता व भारी जन समूह ने पैदल यात्रा की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights