मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने सी0बी0एस0ई0 देहरादून द्वारा आयोजित क्लस्टर 2022 के अंतर्गत विभिन्न खेल-प्रतियाेगिताआंे में प्रतिभाग किया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने बिजनौर में फादर सन पब्लिक स्कूल में जाकर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों के साथ प्रतिद्वंदता करते हुए अपने बल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मैच में अपना स्थान बनाया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों को उनके अपने क्षेत्र से बाहर खेलने अथवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का जब अवसर प्राप्त होता है तब उनके अंदर एक अनूठे एवं अविश्वसनीय आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न होता है जो कि उनके मानसिक विकास में बेहतर साबित होता है।