बेसिक शिक्षा के बच्चे देश की विभिन्न वर्गों की सेवाओं में स्थापित कर रहे हैं कीर्तिमान: बी0एल0वर्मा

WhatsApp-Image-2022-12-06-at-6.25.55-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। 36 वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री पूर्वोत्तर विकास एवं सहकारिता बी0एल0 वर्मा, पूर्व विधायक एवं गंगा समग्र अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक व बदायूं नगरपालिका चेयरपर्सन दीपमाला गोयल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अतिथियों के सम्मान में संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा के छात्र छात्राओं द्वारा मां शारदे को समर्पित सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात यही कि नन्ही मुन्नी छात्राओं द्वारा स्वागत गीत “वेलकम-वेलकम” प्रस्तुत किया गया।
संविलियन विद्यालय पिपरिया आसफपुर की छात्राओं द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहसवान की छात्राओं द्वारा रामचरितमानस पर आधारित समूह गान प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा।
शाहजहांपुर के छात्र द्वारा श्री कृष्ण लीला पर आधारित एकल गीत प्रस्तुत कर सभी आगंतुकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ एडी बेसिक बरेली गिरवर सिंह, डायट प्राचार्य बदायूं कमलेश कुमार ओझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं आनंद प्रकाश शर्मा, बी0एस0ए0 बरेली विनय कुमार, बी0एस0ए0 पीलीभीत अमित कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने ध्वजारोहण कर आकाश में तिरंगे के रंग में रंगे गुब्बारे उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का आगाज किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं समस्त आगंतुकों ने जनपद बदायूं समेत बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट के दौरान दी गयी सलामी स्वीकार की।
इस दौरान अतिथियों ने 36 वीं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की स्मारिका का विमोचन भी किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि बी0 एल0 वर्मा ने कहा कि बदायूं में आज खेल प्रतियोगिताओं को देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है व अपने बचपन की भी याद आ रही है।
बेसिक शिक्षा के बच्चे खेल के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन कर बेसिक शिक्षा का नाम रोशन कर रहे हैं! देश में बहुत सारी प्रतिभाएं बेसिक शिक्षा से ही निकलती है। खेलो का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का बहुत ही सशक्त माध्यम है।

विशिष्ट अतिथि प्रेम स्वरूप पाठक ने कहा कि खेल के क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा पर्यावरण जैसे मुख्य विषय पर जनमानस में जागरूकता हेतु समूह गान का मंचन सराहनीय है।

बेसिक शिक्षा में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों का समायोजन भी हो रहा है। यह क्रियाएं बच्चों की प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाती है।
दीपमाला गोयल ने बेसिक शिक्षा के उन्नत स्तर की सराहना की व बेसिक के शिक्षकों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रशिक्षकों से खेल की भावना से खेल-खेलने हेतु प्रेरित किया।

एडी बेसिक गिरवर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है उसमें उत्तरोत्तर वृद्धि करने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जनपद बदायूं में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं को उत्कृष्ट कोटि का बताया।
डायट प्राचार्य कमलेश कुमार ओझा ने कहा कि पठन-पाठन के साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निश्चित रूप से बच्चों में उनके शारीरिक और मानसिक विकास में वृद्धि करता है।

बी0एस0ए0 बरेली विनय कुमार ने कहा कि खेलों से सभी बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन की भावना भी विकसित होती है।

बी0एस0ए0 पीलीभीत अमित कुमार सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों में शिष्टाचार चरित्र निर्माण एवं सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना का विकास होता है जोकि राष्ट्र निर्माण में मस्त बच्चों के मस्तिष्क में गहरा प्रभाव डालता है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि जनपद बदायूं के छात्र मंडल एवं राज्य स्तर पर नहीं नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंचकर अपने माता-पिता एवं जनपद बदायूं का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने समस्त खिलाड़ियों को पूर्ण मनोयोग से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतू प्रेरित किया।
आज संपन्न हुई खेल प्रतियोगिताओं में
50 मीटर दौड़ बालक प्राथमिक वर्ग में बदायूं के शोभित प्रथम बरेली के अमन द्वितीय एवं यही के नितिन तृतीय स्थान पर रहे।
मीटर दौड़ बालिका वर्ग में बदायूं की सुनीता प्रथम यही कि आसमां द्वितीय, शाहजहांपुर की अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शाहजहांपुर के प्रेमपाल प्रथम, बरेली के अमन द्वितीय एवं बरेली के ही अनमोल सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में बदायूं की सुनीता प्रथम, बदायूं की शिफा द्वितीय एवं पीलीभीत की अलशिफा तृतीय स्थान पर रही।
200 मीटर दौड़ बालक प्राथमिक स्तर में बदायूं के अखिलेश ने प्रथम, बरेली के नितिन द्वितीय व शाहजहांपुर के फैसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


200 मीटर बालिका प्राथमिक स्तर में
बदायूं की श्वेता प्रथम, यही की उपासना द्वितीय व पीलीभीत की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में बदायूं के सूरज प्रथम, शाहजहांपुर के अनुज द्वितीय, पीलीभीत के वरुण मिस्त्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में पीलीभीत की शिफ़ा बी0 प्रथम, बदायूं की सारिका द्वितीय, शाहजहांपुर की अनु तृतीय स्थान पर रहे।
संचालन हिलाल बदायूनी एवं प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र जोहर, तरुण कुमार, शशांक शुक्ला, सुनील शर्मा, अमूल कुमार, विरेश सिंह, सतीश मिश्रा, बरेली के खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार सिंह, शीतल श्रीवास्तव, विजय वीरेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के जिला मंत्री उदयवीर सिंह, यादव जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जिला व्यायाम शिक्षकों में बदायूं के रामदास यादव, शाहजहांपुर के राम प्रसाद, पीलीभीत के राजीव कुमार , बरेली के मुकेश कुमार,


जिला एवं शिक्षिका ज्योति सक्सेना,
जिला स्काउट मास्टर सुदेश मिश्रा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बरेली अरुण पांडे, महावीर प्रसाद प्रीती शर्मा प्रीती शर्मा, सिराज उल हसन, बदायूं के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुरजीत सिंह, अनंगपाल सिंह, सोमेश चंद्र, परमवीर सिंह, राम अवतार, दीपेश कुमार
शाहजहांपुर के व्यायाम शिक्षक विनय गुप्ता, सचिन प्रेमी, राधेश्याम शर्मा, पीलीभीत के अर्जुन सिंह गंगवार, अजय कुमार, मोइन अहमद खान, विभा मिश्रा, सुरेंद्र सिंह पटेल, सरवर अली, संतोष उपाध्याय, डॉ0 पंकज शर्मा, लव कुमार शर्मा, प्रीति राठोर, वीना राठौर, कामिनी राठौर, कामेंद्र शर्मा, आयुष भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights