न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम डंडिया में शाम के समय रसोई में खाना बनाते समय आग से परिवार के चार लोग झुलस गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण सिलेंडर के पाइप में लीकेज बताया जा रहा है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम डांडिया निवासी 18 वर्षीय राजेश्वरी देवी पुत्री लाल बहादुर शनिवार शाम सात बजे घर में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर ने आग पकड़ ली। हादसे में राजेश्वरी देवी उसके पिता लाल बहादुर, माता भगवान देवी और भाई संजय गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मची पुकार पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है