उझानी में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा और निकाय चुनाव को लेकर बैठक की

बदायूं। ब्रज प्रांत की भारत जोडो यात्रा एवं निकाय चुनाव को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी उझानी द्वारा एक बैठक नगर कांग्रेस कमेटी उझानी द्वारा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जितेंद्र कश्यप जी भी उपस्थित रहे ।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र कश्यप जी ने कहा कि ब्रज प्रांत क्षेत्र की भारत जोड़ो यात्रा 11 तारीख को लगभग 1:00 बजे उझानी नगर में प्रवेश करेगी और यहां से सभी कार्यकर्ताओं के साथ पुनः दोपहर का विश्राम करके 3:00 बजे करीब प्रारंभ होकर बुटला दौलत पर यात्रा को समाप्त किया जाएगा, उन्होंने सभी नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की जिस तरीके से राहुल गांधी जी हजारों किलोमीटर चलकर कांग्रेस जनो में उत्साह का संचार कर रहे हैं उसी उत्साह को कायम रखते हुए हमें भी अपने ब्रज प्रांत क्षेत्र की यात्रा को सफल बनाना है।

अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ओमकार सिंह ने कहा की आज भारत जोड़ो यात्रा के साथ साथ हमें आने वाले निकाय चुनाव पर भी पैनी नजर रखनी है और हमको उझानी के 25 वार्ड से कांग्रेस के प्रत्याशी चेयरमैन के साथ उतारने हैं, और यही हमारे सब पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का दायित्व भी है और जवाबदेही भी है ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री वीरेश तोमर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी झूठे वादों के लुभावने वादों जनता ऊब चुकी है और वह कांग्रेस की तरफ देख रही है ।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास अहमद, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण पाराशर, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अवधेश श्रीवास्तव, प्रशांत शर्मा ,डॉ खलील अहमद ,असलम मियां, एडवोकेट कासिम, अरुण वैश्य, अंकुर गुप्ता ,बाबू भाई नरेंद्र, वीरम सिंह ,हरेंद्र कुमार एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव श्री जितेंद्र कश्यप एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के समक्ष एकजुटता से उझानी नगर पालिका परिषद से चैयरमैन पद के लिए श्री मझले अब्बासी का नाम प्रस्तावित किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
