मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के सिंह जादौन को किया सम्मानित।

WhatsApp-Image-2022-12-02-at-6.18.34-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के सिंह जादौन के अपर निदेशक के पद पर प्रोन्नत होकर मेरठ स्थानांतरित होने पर शिवपुरम, बदायूं स्थित कार्यालय पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उपस्थित जनों ने डॉ जादौन के बदायूं जनपद में सात वर्ष से अधिक समय तक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के रुप में उनकी कार्यशैली की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि डॉ जादौन एक विनम्र और लोकप्रिय अधिकारी रहे हैं। सात वर्ष से अधिक समय तक बदायूं में कार्यरत रहते हुए उन्होन
जनपदवासियों के ह्रदय में स्थान बनाया है। जनोन्मुखी कार्यशैली के कारण ही शासन द्वारा उन्हें अपर निदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। जनपदवासी उन्हें कभी भुला नहीं सकेगे।

समारोह में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह, संरक्षक उमेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, जिला सचिव अभिषेक पुंडीर, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय दिव्यांग सभा धर्मेन्द सिंह वैद्य, अध्यक्ष क्षत्रिय समाज विकास समिति सुरेश सिंह सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights