अज्ञात वाहन ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, बिजली खप, नागरिक परेशान

WhatsApp-Image-2022-11-30-at-8.57.47-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | बीती रात नगर के कछला रोड पर मंदिर के समीप सडक किनारे लगे विद्युत पोल में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया जिससे हाईटेंशन विद्युत केविल टूटकर जमीन पर गिर गई, लेकिन विद्युत विभाग ने अभी तक बिजली सही कराना उचित नहीं समझा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार की रात नगर के कछला रोड पर स्थित शनि देव मंदिर के पास लगे एक सीमेंटिड विद्युत पोल को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया । अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटकर झुक गया वहीं खम्भे पर लगी हाईटेंशन विद्युत लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गई । लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे बिजली गई थी । बुधवार की सुबह जब हाईटेंशन विद्युत केबिल जमीन पर गिरी पड़ी देखी तो बिजली विभाग को फोन द्वारा सूचना दी, लेकिन विद्युत विभाग ने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा । विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि पूरी रात और पूरा दिन हो गया लेकिन विद्युत विभाग लाइट सही नहीं कर रहा जिससे उनके घरों में अंधेरा है साथ ही बिजली न आने से टंकी भी नहीं आ रही है। पानी न मिल पाने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संवंध में जानकारी करने को जब उझानी जे०ई को फोन किया तो घंटी बजती रही लेकिन उन्होंने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights