चोर घर के कमरे में रखी नकदी व सोने – चाँदी के आभूषण लेकर फरार, पुलिस को दी तहरीर

jh
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी हजारों रुपए की नकदी समेत सोने – चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए । गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी हरविलास पुत्र नत्थू लाल के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए घर के कमरे में रखी हजारों रुपए की नकदी समेत सोने – चाँदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए ।
गृहस्वामी हरविलास ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था । रात में अज्ञात चोर घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में रखे बक्से से 16 हजार रुपए की नकदी, दो जोड़ी चांदी की हसली, दो जोडी मंगलसूत्र चाँदी, एक तगड़ी चाँदी, एक जोडी बिछुआ, दो जोड़ी तोडियां, दो जोड़ी चांदी के खडुआ, एक जोड़ी रेशम पट्टी चांदी, एक सोने की चेन, एक अंगूठी सोना समेत छोटे बच्चों के चाँदी का सामान चोरी कर फरार हो गए । गृहस्वामी ने बताया कि जब उसकी आँख खुली तो कमरे का सामान तितर-बितर देख उसे चोरी का एहसास हुआ तो उसने शोर मचा दिया जिस पर ग्रामीण पहुंच गए और हम लोगों ने गांव में सामान ढूंढा, लेकिन सामान का कहीं कोई पता नहीं चला । गृहस्वामी ने बताया कि उसने घर में हुई चोरी की सूचना डायल 112 पुलिस को दी | सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की । गृहस्वामी ने घर में हुई चोरी की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights