निकाय चुनाव के मद्देनजर न्यूरिया हुसैनपुर में हुआ आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
पीलीभीत। निकाय चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी जिले की सभी नगरपंचायत ,नगरपालिका में सन्गठन को मजबूत कर रही है । आज न्यूरिया हुसैनपुर में एक निजी मैदान में आम आदमी पार्टी का नगर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ । जिसमें न्यूरिया नगर के समस्त कार्यकर्ता, चेयरमैन/सभासद के आवेदक/प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जोन उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी एड० सुनिता गंगवार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें इस निकाय चुनाव में दिल्ली के काम को देखते हुये ईमानदार पार्टी को वोट करना है ,और कहा भाजपा सरकार ने हिन्दू मुसलमानों के बीच धर्म और जात-पात की खाई खोदने का काम किया है , जिससे खत्म करने का काम सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी कर रही है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि जिले में समस्त नगरपालिका, नगरपंचायत में आम आदमी पार्टी के अभियान चल रहे हैं , सभी जगहों से अच्छे अच्छे ईमानदार प्रत्याशी को आम आदमी पार्टी चुनाव में उतारेगी ।
संचालन पूरनपुर विधानसभा प्रभारी बनबारी लाल भारती ने किया
मीडिया जिला प्रभारी मो परवेज़ ने कहा पंजाब में मोबाइल रिपेरिंग करने बाला वहां के मुख्यमंत्री चन्नी को हरा सकता तो यहाँ चेयरमैन क्यों नहीं बन सकता
न्यूरिया से चेयरमैन पद के सम्भावित प्रत्याशी शकील अहमद ने कहा अन्य पार्टीयां सिर्फ और सिर्फ वोटों की राजनीति करती है , आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है , पार्टी अगर मुझे प्रत्याशी बनाती है तो मैं दिल्ली की तरह यहाँ भी विकास कार्य करूंगा ।
सोशल मीडिया प्रभारी मो परवेज , छात्र विंग से सत्यम , युवा नेता धर्मेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम में मुन्ने ,रियाज अहमद ,नूर अहमद ,इंकलाब , सिराजूल , नियाज , सिराज , सुरेश , फकीर बक्श , हरीश कश्यप ,गेंदललाल , असलम , रिफाकत , राशिद , शकूर अहमद ,मुख्तार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिजवान खान न्यूरिया













































































