नर्मदेश्वर महाकाल प्राणप्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर विराट दीपयज्ञ हुआ

WhatsApp-Image-2022-11-25-at-6.34.04-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य (प्रखर प्रज्ञा), वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा (सजल श्रद्धा), और नर्मदेश्वर महाकाल प्राणप्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर विराट दीपयज्ञ हुआ। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। परिव्राजक सचिन देव, एनएल शर्मा, नरेंद्र पाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर विराट दीपयज्ञ संपन्न कराया। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने ओम और स्वस्तिक के रूप में सजे दीप प्रज्ज्वलित किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रखर प्रज्ञा, सजल श्रद्धा और नर्मदेश्वर महाकाल को भव्य रूप से सजाया गया। फूलों की सुंदर रंगोली सजाई। जोन समन्वयक डीपी सिंह और उपजों समन्वयक अजयवीर सिंह ने शांतिकुंज के आगामी कार्यक्रमों और युग सृजेता संकल्प से अवगत कराया। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ शर्मा, अनेक सिंह, रामसेवक, उमेश गुप्ता, राजेश, रज्जन लाल, सतीश चन्द्र, सुखवीर सिंह, पुत्तूलाल, रामवीर सिंह, सुखपाल शर्मा, मनोज मिश्र, रजनी मिश्रा, रघुनाथ सिंह, सुशील कुमार, माया सक्सेना, शिवंवदा सिंह, ललतेश, ममता शर्मा, सावित्री देवी, रामचंद्र प्रजापति, सुरेश कुमार मिश्रा, रचना सक्सेना, पूनम रानी आदि मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights