पत्नी पर अवैध सम्बन्ध का था शक, सनकी पति ने गड़ासे से कर डाले पांच टुुुुुकड़े

8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

वाराणसी। चौबेपुर में चांंदपुर मुस्तफाबाद गांव में राजेंद्र कुमार सोनकर उर्फ गुड्डन (50) ने अपनी पत्नी आशा देवी (45) की गड़ासे के काटकर हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने राजेन्द्र सोनकर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए राजेन्द्र सोनकर ने बताया कि उसको तीन बेटी थी, दो की शादी कर दी है। दो बेटे साहिल और गणेश दोनोंं बाहर पुणे में रहते हैं। आरोप लगाया कि मेरी पत्नी का कई लोगोंं से अवैध सम्बन्ध है, मना करने पर भी नही मान रही थी। बताया कि गड़ासे से गर्दन हाथ पैर काट कर 11 दिसम्बर को रात में अलग कर गांव के बाहर बबूल के पेड़ के नीचे फेंक दिया है। पुलिस को मौके से केवल कुछ अंग मिला है, शेष अंगों की तलाश जारी है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

चौबेपुर थानांतर्गत मुस्तफाबाद निवासी राजेन्द्र उर्फ गुद्दर सोनकर ने क्रूरता की सारी सीमाएं पारकर अपनी पत्नी आशा सोनकर (45) को नृशंस रूप से हत्या कर दी। शव को पांच टुकड़ा कर इधर उधर फेंक दिया। घटना के छ: दिन बाद आरोपित के निशानदेही पर बुधवार को पुलिस ने मुस्तफाबाद गांव के सरहद पर शव का कुछ अंश बरामद किया। मौके पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंंचे थे। आरोपित ने घटना को अंजाम बीते 10 दिसम्बर को ही दिया था। घटना के बाद घर से भी गायब था। बीते मंगलवार की देर शाम घर से ही कुछ दूर गांव का एक व्यक्ति आरोपित को खेत में छिपा हुआ दिखा तो पड़ोसियों को बताया। उसको पकड़कर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना के बारे में आरोपी से पुलिस ने कड़ाई से पूछना शुरू किया तो वह पूरा घटना क्रम बताया। घटनास्थल जहांं पत्नी को मारा, मारने के उपरांत जहांं शव को फेंका, हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े आदि के बारे जाकर पुलिस को दिखाया। मौके पर कुछ कपड़े भी पुलिस को मिले। घटना में प्रयुक्त गडासे की खोज में पुलिस जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights