गाजियाबाद में होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की तैयारी को बैठक में मंथन किया

WhatsApp-Image-2022-11-19-at-7.52.09-PM-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद । कवि नगर रामलीला मैदान में 22 नवंबर को गाजियाबाद महानगर में होने जा रहे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की तैयारी हेतु गाजियाबाद महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में तैयारी बैठक की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

महानगर प्रभारी व प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे तथा गाजियाबाद जिला व महानगर के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महानगर कार्यालय पर बैठक की गई जिसमें महानगर के सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों एवं महानगर के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई, विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रबुद्ध लोगों से संपर्क करने के लिए जिसमें पूर्व सैनिकों से केंद्रीय मंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह, पत्रकार एवं साहित्यकारों से वार्ता करने के लिए पूर्व विधायक रूप चौधरी, रामलीला समिति व आर्किटेक्ट से वार्ता करने के लिए बलदेव राज शर्मा, विभिन्न शिक्षण संस्थानों व प्रोफेसर से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अतुल गर्ग व पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा, रोटरी क्लब से वार्ता प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप, बिल्डर एसोसिएशन से वार्ता विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, धार्मिक व मंदिर संस्थानों से वार्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, सामाजिक संगठनों से वार्ता के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल व पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, अधिवक्ताओं से वार्ता के लिए पार्षद अनिल स्वामी, पार्षद सुनील यादव, संजीव सिंघल, चिकित्सकों से वार्ता वीरेश्वर त्यागी, प्रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से वार्ता के लिए विजय मोहन, मेयर आशा शर्मा व राजेश्वर प्रसाद, व्यापार मंडल से वार्ता पूर्व मेयर आशु वर्मा, पूर्व विधायक सुरेश कश्यप, इंडस्ट्रियलिस्ट्स से वार्ता एसपी सिंह, पार्षद राजेंद्र त्यागी एवं एनजीओ से वार्ता संजय कश्यप को करने के लिए कहा गया है।

महानगर पदाधिकारियों में संजीव झा, दीपक राघव, गुंजन शर्मा, अमित भारद्वाज। को सोशल मीडिया, चमन चौहान, धीरज शर्मा, सुखदेव त्यागी, संजीव गुप्ता को प्रचार-प्रसार, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी को मंच के समीप व्यवस्था, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम को अतिथि व्यवस्था, संजीव चौधरी, संजय रावत को सूचना व्यवस्था, बॉबी त्यागी, बीएल गौतम, सुभाष शर्मा को यातायात, अश्वनी शर्मा, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, प्रदीप चौधरी को मीडिया व्यवस्था और अनीता सिंह, इंदू जोहरी, दिवाकर सिंघल, तारा जोशी को मॉनिटरिंग और कुलदीप त्यागी, विनय चौधरी, सचिन डेढ़ा व मनोज यादव को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सम्मेलन प्रशासनिक कार्यक्रम है जिसमें लगभग दस हजार प्रबुद्ध लोगों के उपस्थित रहने का लक्ष्य रखा गया है। सभी लोगों की एंट्री पास के माध्यम से होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महानगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना रहेंगे।

बैठक में महानगर प्रभारी व प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, चमन चौहान, बॉबी त्यागी, अमित भारद्वाज, गुंजन शर्मा, धीरज शर्मा, सुखदेव त्यागी, संजीव चौधरी, अश्वनी शर्मा, जय कमल अग्रवाल, रनीता सिंह, इंदू जौहरी, तारा जोशी, कुलदीप त्यागी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights