बदायूं। आज बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये साथ ही साथ विद्यालय में चल रहे वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन भी हुआ। कार्यक्रम में जेवलिन थ्रो, टग आफॅ वार, रिले रेस, शाॅट पुट, लांग जम्प-हाई जम्प तथा स्केटिंग आदि खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत बढ़ चढकर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधक श्री शरद बंसल जी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दीं एवं कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल जी ने बाल दिवस के अवसर पर जवाहर लाल नेहरू के बारे में जानकारी प्रदान की तथा खेलकूद का जीवन मे क्या महत्व है इससे अवगत कराया। कार्यक्रम के आयोजन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।