विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

WhatsApp-Image-2022-11-10-at-9.15.09-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला | कोतवाली क्षेत्र के कछला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई । वहीं विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए । मौत की खबर मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम मौजमपुर निवासी बहोरन पुत्र वीरेंद्र ने करीब 6 वर्ष पूर्व अपनी 25 वर्षीय बेटी रुबी की शादी उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी योगेंद्र पुत्र राजेंद्र के साथ की थी । गुरुवार को विवाहिता रूबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर मृतका के परिजन रोते – बिलखते मौके पर पहुंचे ।परिजनों का आरोप है कि रुबी का पति योगेंद्र अक्सर उसको मारता पीटता था । रात भी दोनो पति – पत्नी में झगडा हुआ था । ससुरालीजन ने रूबी को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद उसकी हत्या कर चारपाई पर लिटा दिया। मायके पक्ष ने बताया कि उनको मोबाइल द्वारा उनकी बेटी की मौत की खबर मिली तो वह उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुरालीजन फरार थे | परिजनों ने बताया उनकी बेटी के पैरो पर गुट चोटें व हाथों पर नाखून लगने के व गले पर भी निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस संवंध में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है । शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights