उझानी मे रेल की चपेट में आकर युवक का कटा पैर, जिला अस्पताल भर्ती

Screenshot-385
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बदायूं – कासगंज रेलवे मार्ग पर माल गोदाम के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे युवक का पैर कट गया । घायल युवक को जीआरपी पुलिस ने उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के बदायूं – कासगंज रेलवे लाइन पर स्टेशन के समीप माल गोदाम के पास थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी बृजेंद्र (28) पुत्र खुशीराम निवासी रेलवे लाइन पार कर रहा था कि तभी अचानक ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से बृजेंद्र का पैर कट गया । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी । स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने घायल बृजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है बृजेंद्र अपनी बुआ के घर से अपने गांव वापस जा रहा था।

कछला से ज्योति कश्यप की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights