एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ’लैंगिक संवेदनशीलता’ पर क्षमता संवर्द्वन’ विषय पर कार्यशाला हुई

WhatsApp-Image-2022-11-05-at-6.34.58-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ’लैंगिक संवेदनशीलता’ पर क्षमता संवर्द्वन’ विषय पर एक दिवसीय सी0बी0एस0ई0 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सी0बी0एस0ई0 से संबंधित विद्यालयों , बदायूँ के अठारह विद्यालयों के 49 अध्यापक व अध्यापिकाओं ने सहभागिता की। इस कार्यशाला के रिसोर्स परसन आर्यनस इंटरनेशनल स्कूल, मुरादाबाद के श्री हेमंत कुमार झा एवं सुश्री रूना रॉय थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इस कार्यशाला में समस्त शीर्षकों को जैसे लैंगिक संवेदनशीलता की जागरूकता से संबंधित तथ्यों को समाहित किया गया। इसके माध्यम से बताया गया कि हम किस प्रकार लैंगिक-संवेदनशीलता को व्यवस्थित करें तथा अपने कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशील भाषा का प्रयोग करें। शिक्षक विषयानुसार ग्रुप के अनुसार लैंगिक संवेदनशीलता के आधार पर अपनी पाठयोजना बनाएँ। सभी को लैंगिक संवेदनशीलता तथा लैंगिक-सम व्यवस्था का भाग बनना होगा। हमें पुरानी विचारधारा को त्यागकर लैंगिक संवेदनशीलता के नये आयामों को ग्रहण करना होगा। सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने इस कार्यशाला में क्रियाशील रूप से सक्रिय रहकर विषय पर अपने बहुमूल्य विचारों को प्रस्तुत किया। मध्यांतर में समस्त लोगों के लिए चाय, स्नैक्स व भोजन की व्यवस्था थी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र भट्ट ने दिया। कार्यक्रम को धन्यवाद भाषण विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को रिसोर्स परसन ने सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट तथा उपप्रधानाचार्या शमीनाक्षी शर्मा उपस्थित रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights