कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बदायू में निकाय चुनाव की रणनीति बनाई,संगठन के बारे में जाना

WhatsApp-Image-2022-11-05-at-6.26.27-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष और वज्र क्षेत्र के प्रभारी प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित जी ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला पंचायत सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में निकाय चुनाव के संबंध में संगठन की भूमिका को लेकर आहूत की गई, बैठक से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित का जनपद की सीमा पर कांग्रेस जनों द्वारा ओंकार सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया और स्वागत करने के उपरांत कांग्रेस जन राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी नूरजहां के घर पहुंचे जहां पर भी उस छात्रा का प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित जी ने साल पहनाकर सम्मान किया और कहा कि बदायूं जनपद की बच्ची ने एक हाथ से एक ही बार में 15 चित्र बनाकर जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है इसकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए निश्चित रूप से कांग्रेस के इस बच्ची के साथ खड़ी होगी और मैं यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं तक पहुंच जाऊंगा। जिला पंचायत सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ,शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, फ्रंटल कांग्रेस के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ कांग्रेस के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेश दीक्षित जी ने कहा की निकाय चुनाव में संगठन की भूमिका मुख्य रहेगी और संगठन के लोग हर वार्ड चाहे वह नगर पंचायत नगर पालिका परिषद का हो उनके अध्यक्षों सहित लड़ाया जाएगा और पार्टी का चुनाव चिन्ह उनको दिया जाएगा संगठन को अच्छे से अच्छे कैंडिडेट लाने होंगे जो मजबूती के साथ जो चुनाव लड सके। उन्होंने कहा कि मैं संगठन का व्यक्ति हूं निश्चित रूप से संगठन की उपेक्षा करके टिकट नहीं दिए जाएंगे लेकिन जब संगठन के हिसाब से टिकट होंगे तो जवाबदेही भी स्थानीय संगठन की होगी मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित जी ने कहा की सभी कांग्रेसियों को एकजुटता के साथ सारे मतभेद और मनभेद बुलाकर कांग्रेसका झंडा मजबूती से पकड़ना पड़ेगा और आज मुझे खुशी है बदायूं जनपद के सारे कांग्रेस जन एक जगह बैठे हैं कांग्रेस के हि का चिंतन करने के लिए उत्साहित भी हैं ।बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा की गत विधानसभा चुनाव में हमें संगठन की बहुत मेहनत के बाद भी हमें अपेक्षित वोट नहीं मिले परंतु इससे हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है बस हमें अपने संगठन की कमजोरियों को लेकर उनको दूर करना है। विशेष अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बदायूं जनपद के प्रभारी परवेज खान ने कहा की संगठन से हम यही अपेक्षा करते हैं की आगामी निकाय चुनाव में आप लोग मजबूती के साथ चुनाव लडें और बदायूं जनपद से एक संदेश जाना चाहिए कि यहां पर कॉन्ग्रेस मजबूती के साथ खड़ी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप जी ने कहा कि हम लोगों ने आशा नहीं छोड़ी है और ना ही हम हतोत्साहित हैं हमने बहुत मेहनत से संगठन के लिए काम किया और आगे भी काम करके बदायूं जनपद से निकाय चुनाव में कुछ अच्छे परिणाम देने का प्रयास करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि हमने जिला पंचायत में बहुत अच्छे वोट पाए थे वह चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे परंतु उसके कुछ माह बाद ही विधानसभा के चुनाव में अपेक्षित परिणाम ना दे सके ऐसा नहीं है कि कांग्रेस करोना काल में किसी सामाजिक उत्पीड़न का मामले में हमेशा कांग्रेस प्रियंका जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर सड़कों पर नजर आई परंतु हमें चुनाव में जनता से अपेक्षा नहीं मिली हम प्रयास कर रहे हैं निकाय चुनाव में हमें जनता से अपेक्षित सहयोग और वोट मिले। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री असरार अहमद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री इकलास अहमद को शहर निकाय चुनाव का प्रभारी घोषित करते हुए कहा की बदायूं के सभी वार्डों में कैंडिडेट लड़ाये जाएंगे और हम विश्वास दिलाते हैं परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही आएंगे। दातागंज विधानसभा के प्रभारी उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि जनता समझ चुकी है की कांग्रेसी ही उनकी हित की लड़ाई लड़ सकती है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि हम जनपद में महिलाओं को भी कांग्रेस के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा श्रीमती उपासना सिंह ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं की जो भागीदारी प्रियंका जी ने सुनिश्चित की है वह बरकरार रहना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राम रतन पटेल ने कहा कि टिकट वितरण में संगठन की भूमिका नजरअंदाज ना किया जाए। बै बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेन्द्र यादव, महासचिव अंकित चौहान, महासचिव श्रीमती रजनी सिंह, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ,नगर कांग्रेस कमेटी बिसौली के अध्यक्ष मनोहर सिंह ,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति अलपसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष वफाती मियाँ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुधीर उपाध्याय, सद्दाम हुसैन , प्रेम बाबू जाटव, छोटेलाल भुर्जी मनोहर सिंह, सोनपाल साहू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्ना लाल सागर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इक्लास हुसैन एवं जिला /शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, निकाय चुनाव समिति बदायूं जनपद के चेयरमैन श्री सुरेश राठौर ने किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights