न्यूरिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके गैगेस्टर के मुकदमे में वांछित दस हजार रुपये इनामी घोषित अभियुक्त उतराखंड के जिला ऊधमसिंह के कोतवाली खटीमा के ग्राम ढाकी निवासी सुरजीत पुत्र अमर सिंह को ढाकी तिराहे से गिरफ्तार किया तलाशी लिये जाने पर इनके पास से 315 बौर का तंमचा व एक जिंदा कार तूस बरामद हुआ है थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त को पकड़ने के लिए तमाम बार इसके ठिकानो पर दबिश दी गई लेकिन पुलिस को चक्मा देकर फरार हो जाता था शातिर किस्म का अपराधी था इसके विरुद्ध थाना न्यूरिया में संगीन धारायो में चार मुकदमे दर्ज है ।उक्त अभियुक्त का चालान कर न्यायालय भेजा है