प्रेमी युगल ने रात में की थी शादी, सुबह चिता पर मिला अधजला शव

13_02_2021-ghatana_sthal_21364367_12119956
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। संतकबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के मूडाडीहा निवासी एक प्रेमी युगल का अधजला शव महुली व धनघटा पुलिस ने मुड़ाडीहा घाट से शनिवार की सुबह बरामद किया है। मृतक प्रेमी युगल की पहचान मुड़ाडीहा निवासी मुखराज चौहान की पुत्री 19 वर्षीया कंचन और लगन के पुत्र 20 वर्षीय सागर के रूप में हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

चर्चा है कि प्रेमी युगल ने शुक्रवार को शादी कर ली थी। आनर किलिंग की आशंका से समूचे जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष धनघटा रविंद्र कुमार गौतम ने बताया प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है मामले की जांच की जा रही है।

एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण दिया निर्देश: सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को बरीडीहा पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पूरे घटना क्रम की बारीकी से जानकारों ली। मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि किसी कीमत पर दोषियों को बख्शा नही जाएगा। घटना क्रम के बारे में उन्‍होंने बताया की प्रथम दृष्‍टया छानबीन में इस बात की पुष्टि हुई है कि मृतकों का  काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को प्रेमिका कंचन प्रेमी सागर के घर पहुंच गई थी। इस दौरान परिजनों ने औपचारिक रूप विवाह करा दिया था। रात्रि में संदिग्ध परिस्थियो में प्रेमी युगल की मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव को कुआनो नदी पर लाकर दोनो शव जला रहे थे। इसी दौरान पुलिस की मुश्तैदी से अध जला शव छोड़कर भाग गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

युवक की सिरकटी लाश बरामद: उधर गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल मे रेलवे क्रासिंग से पश्चिम रेल की पटरी के बीच मे एक युवक की सिर कटी लाश पुलिस को मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस लाश के सिर की तलाश कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सिर नहीं मिला। मौके पर पहुंचे दरोगा बदरूद्दीन खाँ के अनुसार मृतक की उम्र तकरीबन 25 से 30 के बीच होगी। शरीर पर नीले रंग का जींस पैंट हैं। लाश के चिथड़े होने जाने की वजह से शर्ट या टीशर्ट के बारे में जानकारी नहीं हो पा रही हैं कि वह किस रंग का हैं। जींस के पाकेट से कोई कागजात नहीं मिला है इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights