डीएम और एसएसपी ने यातायात जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

WhatsApp-Image-2022-11-01-at-6.40.14-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह गांधी स्टेडियम में यातायात माह नबम्बर के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा यातायात माह नवंबर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहनों का अनियंत्रित गति से चलाना होता है यदि वाहन निर्धारित गति में चलाए जाएं तो ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं में होने वाली जान माल की क्षति ना हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को गुड सेमेरिटन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को सड़क सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले व्यक्तियों की निसंकोच तत्काल सहायता उपलब्ध कराना चाहिए ताकि किसी का जीवन बच सके। उन्होंने लोगों से अपील की गुड सेमेरिटन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए तथा ऐसे व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाए, जिन्होंने दुर्घटना के घायलों को समय से अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाई है।

एआरटीओ श्री वीरेंद्र सिंह द्वारा दुर्घटना बहुल क्षेत्रों ब्लैक स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया ऐसे स्थानों पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। एआरटीओ ने बताया कि दुर्घटना आंकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले 67 प्रतिशत दो पहिया चालको द्वारा हेलमेट नहीं लगाया गया था इसी प्रकार चार पहिया वाहन की दुर्घटनाओं में जान गवाने वाले लगभग 33 प्रतिशत चालकों द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाई गई थी। अतः सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए, यह आपको सुरक्षा प्रदान करता है। तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मंसूरी अहमद शम्सी द्वारा किया गया।
इस मौके पर निर्देश चौहान यातायात प्रभारी यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन भी मौजूद रहे
डॉ यासीन खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights