नगर निकाय में 11 सदस्य चुनाव संचालन समिति बनाएगी भाजपा: राकेश मिश्र

WhatsApp-Image-2022-10-31-at-6.24.55-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

1 से 7 नवंबर तक घर-घर जनसंपर्क चलाएगी भाजपा: राकेश मिश्र अनावा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

निकाय में अध्यक्ष पद और सभासद पद सिंबल से लड़ायेगी भाजपा: राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी नगर निकाय चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक का शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके विधिवत शुभारंभ हुआ।

बैठक में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया व विचार भी रखे गए।
बैठक शुभारंभ से पहले विधायक हरीश शाक्य के पितृशोक पर सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा 01 नवंबर से 07 नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान है। इसमें पार्टी निरंतर घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। घर-घर संपर्क अभियान में सांसद, विधायक, एमएलसी, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता निरंतर घर-घर जनसंपर्क करेंगे। सभी नगर निकाय में 11 सदस्यी चुनाव संचालन समिति बनेगी। नगर निकाय में कोई भी कार्यकर्ता निष्क्रिय ना रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा नगर निकाय चुनाव में भाजपा सभी निकाय में कमल खिलाएगी। पार्टी अध्यक्ष पद और सभासद पद को सिंबल से चुनाव लड़ायेगी। पार्टी कार्यकर्ता मतदाता संपर्क अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान, बूथ विजय संपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य पूर्व मंत्री बहोरनलाल मौर्य वरिष्ठ नेता डी0के0 भारद्वाज राजीव शर्मा डॉ0 नाजिया आलम शारदाकांत शर्मा एमपी सिंह राजपूत तेजपाल सागर गौरव गुप्ता आशीष शाक्य चेयरमैन दीपमाला गोयल चेयरमैन आकाश वर्मा चेयरमैन धीरेन्द्र गुप्ता चेयरमैन अरविंद शर्मा चेयरमैन सुरेश राठौर सुभाष चंद्र गुप्ता ग्रीशपाल सिंह दुर्गेश वार्ष्णेय भगवान सिंह मौर्य सुखदेव राठौर अजय मथुरिया कौशल शास्त्री राघवेंद्र यादव प्रभाशंकर वर्मा मोनिका गंगवार आशीष शर्मा शैलेंद्र मोहन शर्मा जितेंद्र साहू मनोज गुप्ता राहुल शंखधार अखिल अग्रवाल अनुराग दीक्षित विनोद पालीवाल गगन राठी राजाबाबू वार्ष्णेय अनिल रस्तोगी विमल श्रीवास्तव राजीव तोमर समेत तमाम महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights