उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षिणिक भ्रमण किया। इसमें कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा के0जी0 के विद्यार्थी थे। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में सर्वधर्म समभाव की भावना जाग्रत करना था। विद्यार्थी उझानी स्थित गुरूद्वारे के भ्रमण पर गए। विद्यार्थियों ने वहाँ गुरूग्रंथ साहिब को देखा। वहाँ चल रही गुरूवाणी को सुना। इस भ्रमण में बच्चों को गुरूद्वारे के बारे में बताया गया। बच्चों ने शांत मन से वहाँ का भ्रमण किया। अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण रोमिल गुलाटी, रश्मि भारद्वाज, संगीता सिंह सोलंकी, सुगंधी जोहरी, गीतू बब्बर, पूजा सक्सेना, सना मखीजा, ज्योतिदास वरूचि सिंहा के निर्देशन में गया।