भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा

WhatsApp-Image-2022-10-28-at-7.11.07-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा के प्रांतीय आह्वान पर नगर बदायूँ के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन शहर के गाँधी ग्रांउड में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड्स विभाग उ0प्र0 सरकार/ बदायूँ नगर पालिका के चुनाव प्रभारी धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पहले नन्हे- मुन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दीपावली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सबका साथ- सबका विकास व अन्त्योदय के आधार पर जनमानस का उत्थान हो रहा है। मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में 15 लाख 76 हजार 995 दीप जलाकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराया है। उत्तर प्रदेश का नाम आज विश्व पटल पर दुनिया के लिए सिरमौर बना है। उन्होंने बदायूं वासियों के लिए दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित करके समाज को एकजुटता का संदेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता शासन में आने के लिए नहीं बल्कि समाज के बीच रहकर जनमानस की सेवा के लिए कार्य करती है।

सदर विधायक/पूर्व मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा मोदी जी व योगी जी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पीएम नरेन्द्र मोदी सदैव दीपावली के अवसर पर सेना के जवानों के बीच दीवाली मनाते हैं उनके लिए देश के सैनिक हैं उनका परिवार है। आज दीपावली का त्यौहार दुनिया के दर्जनों देश मे मनाया जाता है हम सबको अपने देश भारत पर गर्व है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में दर्शन करके देशवासियों की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना की, ऐसा नेतृत्व भारत को पहली बार मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए गौरव हैं वह हम सबकी ताकत हैं।

संचालन शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय चेयरमैन दीपमाला गोयल स्वतंत्रप्रकाश गुप्ता मनोज कृष्ण गुप्ता धीरज सक्सेना सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत मनोज गुप्ता बिट्टन जितेन्द्र साहू नेकपाल कश्यप मनोज मसीह जितेन्द्र सक्सेना सुरजीव गुप्ता विश्वजीत गुप्ता मुनीश अग्रवाल अजय मथुरिया सीमा राठौर रजनी मिश्रा अंकित मौर्य आतिफ़ निजामी मोनिका गंगवार अमन गोयल प्रेमलता राहुल रावत अनुभव उपाध्याय समेत शहर के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights