बागेश्वर। पुल में पेंट करते समय नदी में गिरने से दो पेंटरों की मौत हो गई। आज आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल में पेंटिंग का काम चल रहा था। अचानक पाइप खिसकने से पेंट कर रहे यूपी के अमरोहा निवासी दो पेंटर 40 वर्षीय शाहनवाज और 55 वर्षीय मोहम्मद अकरम हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर सरयू नदी में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अकरम को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी भी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। बागेश्वर से मोहीउद्दीन अहमद