एस के इंटर कालेज का ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा

WhatsApp-Image-2022-10-21-at-7.37.20-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। 66वी जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन जनपदीय क्रीड़ा का शुभारंभ भाजपा के बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया। कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी बदायूं के प्रधानाचार्य/संयोजक अजय पाल सिंह ने बैज लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोपहर बाद युवा क्रीड़ा समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का आगमन हुआ। जनपदीय क्रीड़ा समारोह के अध्यक्ष डॉo प्रवेश कुमार (जिला विद्यालय निरीक्षक) ने विधायक को बेज लगाया और पुष्पमाला अर्पित की। विधायक जी के साथ उनकी धर्मपत्नी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज नगर एवं नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप में विविध प्रकार के नृत्य और गायन सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के चलते प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आवास विकास बदायूं सेवा केंद्र प्रभारी राज योग शिक्षिका ब्रह्मकुमारी अरुणा दीदी का आगमन हुआ जिनका बैज लगाकर सम्मान सह संयोजिका डॉo अमलेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे अधिकारियों में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मोहम्मद रुहैल आजम, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजन्म उपस्थित रहे जिनको जिला विद्यालय निरीक्षक ने सम्मानित किया।
ऑर्डर आफ इवेंट्स में आज सीनियर बालक /बालिका 5 किलोमीटर वॉक रेस,400 मीटर हर्डल, 110/100 मीटर हर्डल,4*400 मीटर रिले का आयोजन हुआ ।

।ओवरऑल चैंपियनशिप में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के छात्र विजेता घोषित हुए जबकि केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं से बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत की बाजी मारी। कार्यालय एवं जांच समिति का प्रभार देख रहे नगला कालेज के प्रवक्ता डॉo योगेंद्र पाल और प्रेस एवं प्रचार समिति में माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष और नगला कालेज के प्रवक्ता रजनीश कुमार एवं राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, ट्रेक निर्माण में जिला क्रीड़ा सचिव रेखा राठौर, विद्यानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं के शारीरिक शिक्षक ओमवीर सिंह, और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के देवेंद्र सिंह और नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला के शारीरिक शिक्षक इस दत्त यादव का योगदान रहा। कार्यक्रम में रंगोली का निर्माण नेहरू इंटर कॉलेज बदायूं के सoअo शराफत समीर, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं की सoअo ज्योति ने नगला कॉलेज के प्रवक्ता डॉo योगेंद्र पाल के निर्देशन में किया। अनुशासन समिति में जोगपाल सिंह,सूरज मिश्रा, राजवीर सिंह, एवम उमेश सिंह राठौर का रहा। जलपान की व्यवस्था नगला कालेज के प्रवक्ता सर्वेश सिंह, उमेश सिंह राठौर और परिचारक जंगपाल ने देखी। कार्यकम के अंत में क्रीड़ा समारोह के संयोजक ने रैली को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनपद के सभी अधिकारियो, अतिथियों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवम कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और 19 और 20 अक्टूबर एवं आज आयोजित हुए कार्यक्रम का विस्तार से उल्लेख किया। संयोजक ने विशेष रुप से प्रेस मीडिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि 66 वी जनपदीय क्रीड़ा रैली को भव्यमय बनाने में इनकी अति महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अंत मे जनपद कीड़ा रैली समापन उपरांत राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगला कॉलेज के अध्यापक विद्याधर त्रिपाठी और पूर्व शारीरिक शिक्षक महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज बदायूं के सुभाष चंद्र मिनोचा द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights