यज्ञीय ऊर्जा से मिलती है संजीवनी : संजीव

11111
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ग्राम सिठौली में हुआ विराट दीपयज्ञ

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस्लामनगर।अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में ग्राम सिठौली के ग्राम देवता मंदिर परिसर में विराट दीपयज्ञ हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने सैंकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चारण कर दीपयज्ञ संपन्न कराया।

प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार और भवेश शर्मा ने वेदमाता गायत्री, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा और शक्तिकलश का पूजन कराया। डॉ जितेंद्र पाल सिंह, गीता देवी, चंद्रपाल सिंह, कुंवरपाल बघेल, विनीत कुमार मुख्य यजमान रहे। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से शुद्ध वातावरण प्राणी जगत के लिए संजीवनी है। संचालन जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, रामवीर बघेल, महाराज सिंह, सत्यपाल शर्मा, अवधेश शर्मा, लखपत बघेल, विजय, सोनकली, विमला, शिमला, प्रवेश, मिथिलेश आदि मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights