सम्पूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया

WhatsApp-Image-2022-10-15-at-5.57.29-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 16 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 05 का हुआ निस्तारण।
पीलीभीत सूचना विभाग 15 अक्टूबर 2022/ जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 16 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढं़ग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करायें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी, मुख्य विकास अधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री हवलदार सिंह, पी0ओ0डूडा, उप जिलाधिकारी कलीनगर, अधिशासी अभियन्ता विद्युत पूरनपुर, पूर्ति निरीक्षक व तहसीलदार कलीनगर, खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights