राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक आयोजित

121580994172_1660070047
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मौ0 साजिद ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 12.11.2022 को जनपद-बदायूँ में समय पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सत्यप्रकाश, माननीय प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं, एवं परशुराम, माननीय अपर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं, व मौ0 साजिद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिवक्ताओं की बैठक 15.10.2022 को ली गयी। बैठक में, कोविड-19 से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, पारिवारिक विवादों को अधिकाधिक निस्तारित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  
इस सन्दर्भ में जनपद के जनसामान्य से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में, कोविड-19 से सम्बन्धित उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, इस राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से उपस्थित होकर अपने-अपने पारिवारक वादों/विवादों को निस्तारित करवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights