नकलविहीन और निष्पक्ष होगी पीईटी परीक्षा:जिलाधिकारी

WhatsApp-Image-2022-10-14-at-6.51.44-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 को नकलविहीन, शान्तिपूर्ण परीक्षा का आयोजन कराये जाने हेतु आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने गांधी सभागार में सभी सेक्टर, स्टैटिक सहित केंद्र व्यवस्थापको की बैठक ली और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आगामी 15 एवं 16 अक्टूबर, 2022 को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 को पूर्ण रूप से नक़लविहीन, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। परीक्षा आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियों के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। परीक्षा को सुव्यस्थित रूप संचालित कराने के लिए 14 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को उक्त दोनों दिवसों में विद्युत निर्वाध व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त सम्बन्धितों को निर्देश दिये गये कि परीक्षा केन्द्र पर पेयजल, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे व महिला छात्राओं की चेकिंग कराने हेतु अलग से व्यवस्था की जाये। समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रट परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों का नियमित भ्रमण करते रहे और कक्ष निरीक्षण द्वारा विद्यार्थियो के प्रवेश पत्र की जांच कर उसके बाद ही परीक्षा कक्षो में निर्धारित रोल नम्बर की सीट पर बैठाऐं। जिलाधिकारी ने एआरएम को निर्देशित करते हुये कहा कि परीक्षार्थियों के लिए बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पर ऑटो, ई-रिक्शा आदि उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये, जिससे की परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे संचालित रखे जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी कार्मिक प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2022 को निष्पक्ष, सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने हेतु आयोग की निर्देश पुस्तिका के सभी नियमों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा को नक़लविहीन एंव पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर सतत् निगरानी के लिए अधिकारियों को तैनात जाये, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके और परीक्षा पूर्ण मानक के अनुरूप सम्पन्न कराई जा सके। सभी केन्द्रों पर समुचित संख्या में पुरूष एवं महिला पुलिस की तैनाती की व्यवस्था की जाये, ताकि परीक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा, अतिवृष्टि, ट्रैफिक सहित अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परीक्षार्थी एक घंटा पूर्व अपने परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। दोनों पालियो में तय समय के बाद प्रवेश नही दिया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी गतिविधियों, रिजर्व लॉजिस्टिक प्रक्रिया, परीक्षा तैयारी निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रबंधन, हेल्पडेस्क की स्थापना एवं अभिलेखीय परीक्षण, प्रश्न पत्र पुस्तिका, ओएमआर शीट के गोपनीय बॉक्स को खोलना एवं प्रश्न पत्र पुस्तिका व ओएमआर शीट का वितरण, परीक्षा समाप्ति पर ओएमआर एकत्रीकरण, ओएमआर उत्तर पत्रक एवं अन्य दस्तावेजों की पैकिंग प्रक्रिया सहित केंद्र अधीक्षक व कक्ष निरीक्षक के कार्य दायित्व बताएं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 15 व 16 अक्टूबर को चार पालियों (प्रत्येक दिवस दो पाली) में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 आयोजित होगी, जिसमें कुल 28896 परीक्षार्थी (प्रत्येक पाली में 7224 परीक्षार्थी) शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी किसी भी तरह का केलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, आईपैड, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड किसी भी तरह की हाथ की घड़ी कोई भी विद्युत सामग्री या तार कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी प्रकार की मशीन, कागज पर बनी सारणी या ग्राफशीट, मानचित्र, स्लाइड रूल आदि को परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं जा सकेगा। यदि किसी भी अभ्यर्थी के पास कोई भी वर्जित सामग्री मिलती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जनपद के 14 परीक्षा केन्द्र बेनहर पब्लिक स्कूल, चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, ज्ञान इण्टरनेशनल स्कूल, लायन्स बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूली, लिटिल एजिल्स स्कूल, पुष्प इन्सटीट्यूट ऑफ साइन्सेज एण्ड हायर स्टडीज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज, स्प्रिेगडेल कालेज, सिद्दीक नेशनल इण्टर कालेज, सेन्ट एलायसिस कालेज, उपधि महाविद्यालय व वीरांगना अवन्तीबाई इण्टर कालेज पीलीभीत में सम्पन्न होगी।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला विद्यालय निरीक्षक, नगर मजिस्टेªट, एआरएम, उप जिलाधिकारी, स्टैटिक मजिस्टेªट सहित अन्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights