न्यूरिया। कस्बा के मोहल्ला भीतर गाँव निवासी रियाजुदीन से रंजिश मानते हुए कस्बे के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बीती रात घर में घुसकर सामान की तोड फोड कर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये थे युक्त घटना के मामले कस्बे के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है घटना में शामिल मुकदमे में नामजद आरोपी कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी आले मुस्तफा पुत्र जाबिर को धारा 147/148/452/307/324/427/504/506 के तहत चालान करके न्यायालय भेजा है उपरोक्त घटना के सिलसिले में थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि दर्ज मुकदमे में जो नामजद अभियुक्त है उनको शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा