उझानी। नगर के रेलवे रोड कामधेनु धर्मशाला रामलीला मैदान में दो सितंबर से चल रहे रामलीला महोत्सव पर बुधवार को असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। रावण का पुतला दहन पर्व देखने के लिए दूर-दूर ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बुधवार शाम को भगवान श्री राम ने रावण की नाभि पर तीर चलाया जिससे लंकापति रावण का पुतला धू धू कर जल उठा।साथ ही तेज धमाकेदार पटाखों की आवाज गूंज उठी। लंकापति रावण का पुतला दहन होते ही दशहरा देखने को जुटे लोगों में रावण की अस्तियां लेने को भगदड़ सी मच गई और लगभग घंटा यह दौर चलता रहा। रामलीला मैदान में देर शाम लंकापति रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय.उर्फ (बौबी) उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य. रोहतास गुप्ता, मंच व्यवस्थापक विजय गोपाल वार्ष्णेय. अंकुर वार्ष्णेय. कोषा अध्यक्ष राम मोहन शर्मा एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। रामलीला मैदान में सुरक्षा को देखते हुए पीएसी एवं जिले की तमाम पुलिस एवं स्थानीय पुलिस तैनात रही।