कक्षा 9 व 10,11,12 उत्तीर्ण करने वाले छात्र/छात्राओं से साइकिल सहायता योजना के आवेदन आमन्त्रित

cycle_1509096560
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ।
 सहायक श्रमायुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने अवगत कराया है कि श्रम विभाग के अन्तर्गत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा संचालित संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत कक्षा 09,10,11,12 उतीर्ण कर नये शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा 10,11,12 एवं बी0ए0, बी0एस0सी0, बी0कॉम में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं को विद्यालय आने-जाने की सुविधा हेतु श्रम विभाग द्वारा साइकिल क्रय करने हेतु रू0 4500/- की सब्सिडी प्रदान की जाती है तथा इसमें अतिरिक्त कक्षा 10 में अध्यनरत छात्र/छात्राओं को रू0 2500/- कक्षा 11 व 12 में रू0 3000/- तथा स्नातक हेतु रू0 12000/- की शैक्षिक सहायता प्रदान की जाती है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक के केवल 02 बच्चों तक ही इस योजना का लाभ देय है तथा आवेदक अनिवार्य रूप से उ0प्र0 का निवासी हो। आवेदक का श्रम विभाग में पंजीयन छात्र/छात्रा के कक्षा उतीर्ण करते समय एक वर्ष पुराना होना चाहिये। आवेदन कक्षा में प्रवेश लेने के 06 माह के अन्दर ही किया जा सकेगा। आवेदन किसी भी जन सुविधा केन्द्र से आनलाइन कराया जा सकता है या स्वंय  UPBOCW.IN  की साइट पर भी आनलाइन किया जा सकता है। आनलाइन के उपरान्त आवेदन कार्यालय में भी जमा किया जा सकता है। आवेदन आनलाइन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कक्ष संख्या 26, कलेक्ट्रेट परिसर बदायूँ से सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन के साथ निम्नलिखित अभिलेख आनलाइन अपलोड किया जाना अनिवार्य हैं। अनिवार्य अभिलेख संलग्न न होने की दशा में आवेदन स्वतः ही निरस्त कर दिया जायेगा।
आवेदन व अनिवार्य अभिलेख जो कि वेबसाइड   ¼www.upbocw.in½  पर आनलाइन अपलोड किये जाने है। निवास प्रमाण पत्र स्वहस्ताक्षरित। वतर्मान कक्षा 10,11 व 12 शैक्षिक सत्र 2022-23 में अध्यनरत होने का प्रधानाचार्य द्वारा जारी मूल प्रमाण पत्र, जो कि डी0आई0ओ0एस0 द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित हो एवं बी0ए0, बी0एस0सी0, बी0कॉम में अध्यनरत होने का प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत हो। विगत कक्षा यानी 09 या कक्षा 11 का अंक पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित हो। फीस रसीद  स्वहस्ताक्षरित हो। 90 दिन का कार्य का प्रमाण पत्र या 90 दिन का मनरेगा कार्य या दोंनो। निमार्ण श्रमिक का बैंक खाता। छात्र/छात्रा का आधार कार्ड। साइकिल का विल/वाउचर जी0एस0टी सहित।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights