राणा सोल्जर क्रिकेट टीम ने एम एल वारियर्स को हराकर की जीत दर्ज

WhatsApp-Image-2022-10-12-at-6.18.59-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी | नगर के महात्मा गाँधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट मैच में राणा सोल्जर ने एम एल वारियर्स को पराजित किया |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार को बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियर लीग राणा सोल्जर के फ्रेंचाइजी अमित प्रताप सिंह की टीम व फ्रेंचाइजी बॉबी तुलस्यान की टीम एमएल वारियर्स के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया । मुख्य अतिथि सदर विधायक महेशचन्द्र गुप्ता ने खिलाडियों से परिचय कर पहली गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ कराया | जिसमें एमएल वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर मात्र 99 रन बनाए । एमएल वारियर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 54 रन सोनू अधिकारी ने बनाए | वहीं मैदान में उतरी राणा सोल्जर की टीम ने धुंधाधार बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान अंसारी ने 39 रन व सिद्धार्थ गुप्ता ने 21 रन बनाए । राणा सोल्जर ने लक्ष्य का पीछा कर सिर्फ 10 ओवर में ही एमएल वारियर्स को हराकर जीत हासिल कर ली | इस क्रिकेट मैच के मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थ गुप्ता रहे ।

इस मौके पर प्रभात राजपूत, विक्रांत मेदीरत्ता, अरुण अग्रवाल, योगेश प्रताप सिंह, ग्रीशपाल सिंह सिसौदिया, संदीप सक्सेना, किशनचंद्र शर्मा, कमलेश वाष्णेय, विश्वनाथ माहौर, सुशील सक्सेना आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights