उझानी में जुलूसे मोहम्मदी की रही धूम , एकता की मिसाल की कायम , उलेमाओं ने की मुल्क की सलामती की दुआ
उझानी | रविवार को नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार परम्परागत ढंग से मनाया गया जिसमें एकता की मिसाल देखने को मिली । जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू हुआ जो तयशुदा रास्तों से होता हुआ घण्टाघर चौराहे पर पहुंचा जहां मीडिया कर्मियों व प्रमुख समाज सेवियों को पगड़ी व शाल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया । बाद में यह जुलूस मकबरे पहुँचकर जलसा ए ईद मिलादुन्नबी में तब्दील हो गया ! जलसे का आगाज़ तिलावते कुरान से हुआ । इसके बाद जामा मस्जिद के पेशे इमाम ने मुल्क व कौम की सलामती की दुआ की ।
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मुहम्मद साहब के जन्म के उपलक्ष्य मे मनाया जाने वाला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार पूरी श्रृद्वा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारो की संख्या मे मुस्लिम भाईयो ने जूलूसे मौहम्मदी निकालकर सरकार की आमद मरहबा, नबी का दामन नही छोड़ेंगे जैसे नारो के जरिये अपनी खुशी का इजहार किया। जूलूस के दौरान नवाब अब्दुल्ला खान के मकबरे पर शहर के पेशे इमाम ने बताया कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक व अल्लाह के पेगम्बर हजरत मुहम्मद सल.की पैदाइश की खुशी मे इस त्यौहार को मनाया जाता है। उन्होने बताया कि हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहवसल्लम का जन्म मक्का शहर मे इस्लामिक कलेण्डर के रब्बिहुल महीने की 12 तारीख तथा अग्रंजी कलेण्डर के अनुसार 22 अप्रैल सन् 571 को प्रातःकाल 4 बजकर 45 मिनट पर हुआ था। आपके दादा का नाम हजरत अब्दुल मुत्तलिब, पिता का नाम हजरते अब्दुल्ला, मां का नाम हजरते आमना था। आप 63 साल 4 दिन तक इस दुनियाॅ मे रहे। अपने जीवन के 23 साल आपने पैगम्बरी की। आपने इस्लाम के प्रचार व प्रसार के लिये काफी मेहनत की तथा लोगो को ईमान पर चलने, पड़ोसियो के साथ मिलजुलकर रहने, गरीबो व जानवरो पर दया करने, दहशतगर्दी से दूर रहने व वतन से वफादारी करने की शिक्षा भरे संदेश दिये थे। जामा मस्जिद कमेटी के सदर डॉक्टर नईम उद्दीन ने सभी का आभार व्यक्त किया । अंत मे मुल्क व कौम की सलामती की दुआ हुई ।

इस मौके पर डॉ० नईमुद्दीन, डॉ० वसीमुदीन, बब्लू सैफी, अमन अख्तर, अनवर खान, डॉ० खलील अहमद, इक्तिदार हुसैन उर्फ पप्पू, मुबारिक अली, असलम पहलवान, मौहम्मद मियां, जमीर खान, जमील अहमद, मौलाना मुहम्मद उमर, हाफ़िज़ अरशद, हाफिज अब्दुल बदूद, हाफिज शरीफ अहमद, हाफिज मुनाजिर खान, हाफिज शानू, हाफिज आफताब, हाफिज मुत्तलिव साहब, अब्दुल कारी, मौहम्मद एजाज आलम खाँ, पालिकाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल , राजेंद्र प्रसाद बाबा, राजन मैंदीरत्ता, अंकुर वाष्णेय, प्रदीप गुप्ता, रवि मौर्य, रामप्रवेश यादव, अजय यादव, गोपी बल्लभ शर्मा समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।














































































