न्यूरिया। आज सुबह से ही तेज झमाझम बारिश हो रही थी लेकिन उसके बावजूद लोग जुलूसे ए मोहम्मदी में शामिल होने के लिए छाता लेकर मदरसा दारू उलूम गौसिया स्कूल के सामने एकत्र हुए। मदरसा दारू उलूम गौसिया स्कूल से सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूसे ए मोहम्मदी के साथ रवाना हुए जुलूसे ए मोहम्मदी मोहल्ला मोहम्मद यार खां से गुजरता हुआ मैन चौराहे पर आकर मोहल्ला तिगड़ी खेड़ा ठाकुर द्वारा नयी बस्ती इस्लाम नगर खब्बापुर से गुजरता हुआ मदरसा दारूउलूम गौसिया स्कूल पर समाप्त हो गया जुलूसे ए मोहम्मदी के दौरान मौलाना रहीशुदीन मौलाना जफर मौलाना कमालुदीन मौलाना नफीसा अहमद मौलाना अकील खान मौलाना रिजवान खान हाजी शकील खान ने वेहतरीन तकरीर की जगह जगह जुलूसे ए मोहम्मदी का स्वागत भी किया गया अन्त में मदरसा दारूउलूम गौसिया स्कूल में फातिहा हुई जिसमें देश में अमन चयन तरक्की की दुआऐ की गयी जुलूसे ए मोहम्मदी में शांति व्यवस्था के उद्देश्य से थानाध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के साथ लगातार चलते रहे. जुलूसे ए मोहम्मदी के साथ प्रमुख रूप से सभासद प्रत्याशी अलीम अहमद अकील अहमद किराना स्टोर शराफत हुसैन मो इस्लाम वसीम अकरम आदि शामिल थे