न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम भौरियाई में एम 0एस 0सी 0 के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भौरियाई निवासी नरेंद्रपाल (27 ) ने आज सुबह करीब 6:00 बजे घर से बाहर निकल गया था काफी समय बीत जाने के बाद वह घर वापस नहीं आया परिवार वालो ने फोन से संपर्क किया लेकिन बात नहीं हो पाई परिवार के लोग घबरा गये उसके बाद नरेंद्र पाल के लापता की सूचना न्यूरिया पुलिस को दी पुलिस ने उसी समय काफी छानबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया करीब 2:00 बजे के समय मृतक के परिवार वालों को सूचना मिली उन्हीं के खेत में आम के पेड़ पर नरेंद्रपाल का शव झूल रहा है सूचना पर परिवार वाले खेत पर पहुंच गए मृतक के पिता ने तुरंत घटना की सूचना थानाध्यक्ष को सूचना पर थानाध्यक्ष में पुलिस फोर्स लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए शव को पेड से उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ् बताते हैं कि नरेंद्र पाल की शादी उसी गांव में आशा नाम की लड़की से 4 माह पहले हुई थी| उपरोक्त घटना के बाबत थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि नरेंद्र पाल का अपनी पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था मृतक के पिता सेवाराम की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है