बदायूं। वरिष्ठ कवयित्री ऊषा किरण रस्तोगी के निधन पर शब्दिता व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में आनलाइन शोक सभा का आयोजन। वरिष्ठ कवयित्री ऊषा किरण रस्तोगी जी का 8 तारीख को निधन हो गया । जैसे ही प्रातः शब्दिता संस्था की संस्थापक डॉ सोनरुपा विशाल ने ग्रुप में मैसेज शेयर किया एक हलचल सी मच गयी क्योंकि अभी गत सप्ताह आयोजित काव्य गोष्ठी में मन से काव्यपाठ करने वाली ऊषा किरण रस्तोगी जी का अचानक निधन हो गया। श्रृद्धांजलि रुप में सभी ने मिलकर आनलाइन गूगल मीट पर शोकसभा आयोजित कर ली । सोनरुपा विशाल व डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने सभी को आनलाइन गूगल मीट पर लेकर शोक सभा में उनसे जुड़े लोगों को लेकर शब्द सुमन अर्पित किए। डॉ सोनरुपा ने कहा आज हमने शब्दिता परिवार का एक सदस्य खोया है।सभी प्रबुद्ध वर्ग ने अपने अपने साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में शामिल होने वालों में श्री मती मंजुल शंखधार ने कहा-अत्यन्त दुःखद समाचार! अभी कुछ दिन पूर्व ही उनका स्नेहिल सान्निध्य प्राप्त हुआ था और आज वो पंचतत्व में विलीन हो गईं। डॉ ममता नौगरैया,गायत्री प्रियदर्शिनी,मधु राकेश,डॉ प्रतिभा मिश्रा, डॉ उमा सिंह गौर, डॉ निशि अवस्थी,सरला चक्रवर्ती, डॉ गार्गी बुलबुल, डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता,शिल्पी रस्तोगी,मधु अग्रवाल,रीना सिंह, सुषमा भट्टाचार्य,रीता अग्रवाल , शिल्पी रस्तोगी , मधु शर्मा,कशिश ,ऊषा किरन मिनोचा तथा उ प्र साहित्य सभा के प्रणेता प्रसिद्ध कवि सर्वेश अस्थाना, वरिष्ठ कवि श्री टिल्लन वर्मा , नरेंद्र गरल ,अभिषेक अनंत, डॉ अक्षत अशेष आदि ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।