महिला ने दो बच्‍चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, दोनों बच्‍चों की कुएं में हुई मौत

11_02_2021-suicide_21358131_14484649
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के पिलोरी गांव में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में एक महिला ने दो बच्‍चों के साथ पारिवारिक विवाद में कुएं में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी होने के बाद आनन फानन गांव के लोगों के सहयोग से सभी को निकाला गया लेकिन दोनों बच्‍चों को जब तक निकाला जाता डूबने से दोनों की ही मौत हो गई थी।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गुरुवार की सुबह मिर्जामुराद क्षेत्र के पिलोरी गांव में अनिता पटेल ने अपने पुत्र प्रिंस (5) और पुत्री सृष्टि (3)  के साथ कुएं में छलांग लगा दी तो जानकारी होने के बाद उनको निकालने की जब तक कोशिश की जाती तब तक मां के साथ कुएं में गिरे मासूम बेटे और बेटी की मौत हो चुकी थी। महिला के अनुसार आए दिन पति के झगड़े और मारपीट से नाराज होकर पत्नी ने कुएं में छलांग लगाई थी। कुएं में छलांग लगाने के बाद ग्रामीणों ने कोशिश कर सभी को जल्‍द से जल्‍द निकालने की कोशिश की हालांकि तब तक बेटे और बेटी की कुएं में ही मौत हो चुकी थी। वहीं जानकारी होने के बाद महिला को ग्रामीणों ने कुएं से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्‍य बनी हुई है। पुलिस के अनुसार फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से महिला और बच्‍ची को पहले चारपाई से निकाल लिया गया। वहीं बच्‍चे का शव पानी में नीचे जाने की वजह से फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। आनन फानन टीम ने कांटे की सहायता से बच्‍चे का शव तलाश कर बाहर निकाला। वहीं महिला की रो रोकर हालत जहां खराब है वहीं क्षेत्र में मातम की स्थिति है। पुलिस के अनुसार पति द्वारा मारपीट और परिवार में आर्थिक तंगी की वजह से महिला ने दोनों बच्‍चों के साथ जान देने की कोशिश की है। लिहाजा पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है, जबकि पति बाहर होने की वजह से पुलिस को उसके पहुंचने का इंतजार है।  

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights