उझानी में डिप्टी सीएम ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन, हुआ जोरदार स्वागत
उझानी । नगर के महात्मा गाँधी पालिका इंटर कालेज के मैदान में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का आज डिप्टी सीएम ने फीता काटकर उदघाटन किया वहीं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ।
रविवार की दोपहर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उझानी पहुंचे । जहां पर उन्होंने महात्मा गाँधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले बाबू जी कल्याण सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश खेलों का बेताज बादशाह बन गया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने पहली गेंद खेलने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते जाते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तभी से खेलों को अधिक से अधिक महत्तव दिया जा रहा है और हमारे देश के खिलाड़ी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं । जिससे भारत खेलों का बेताज बादशाह बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेल का रूझान युवाओं में सबसे ज्यादा है और वह अन्य खेलों की बजाय इस खेल से लगातार जुड़ते जा रहे है। क्रिकेट खेल के अलावा भी युवाओं को और खेलों में दिलचस्पी लेनी चाहिये । कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी खिलाड़ियों को खेल के बारे में बताकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष बीएल वर्मा के बडे बेटे प्रभात राजपूत है।

आज पहला मैच फ्रेंचाइजी शंकर रुद्र गुप्ता की टीम लगान इंडिया और अमित प्रताप सिंह की टीम राणा सोल्जर के बीच खेला गया । जिसमें टॉस जीत कर लगान इंडिया के कप्तान शिखर गौड ने पहले वॉलिंग का निर्णय किया । पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर राणा सोल्जर ने 162 रन बनाए । राणा सोल्जर की तरफ से सबसे अधिक 36 रन मौहम्मद कैफ ने जबकि मौहम्मद अजीम ने 35 रन बनाए | जिसके जबाब में लगान इंडिया की टीम सिर्फ 90 रन ही बना पाई ।
इस अवसर पर भाजपा विधायकों के अलावा पूरे जिले के भाजपा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पालिका सदस्य अरूण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाधिकारी दीपारंजन, एसएसपी डा. ओपी सिंह के अलावा प्रशासन और पुलिस के अधिकारी व क्रिकेट टूर्नामेंट के संरक्षक सुभाषचंद्र मिनोचा, सुशील सक्सेना, पंडित किशनचन्द्र शर्मा, राजन मेंदीरत्ता व नगर के भाजपा कार्यकर्ता डॉक्टर आलोक, आदर्श वाष्णेय, रतन जिंदल, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, संजीव गुप्ता, शंकर रुद्र गुप्ता, मोहित राज उर्फ मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।














































































