कांग्रेस ने जयंती पर गांधी और शास्त्री को याद किया

WhatsApp-Image-2022-10-02-at-6.25.57-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने बापू महात्मा गांधी की 153वी जयंती बदायूं के गांधी ग्राउंड में बापू गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वहां बैठकर कांग्रेसजनो ने उनके प्रिय गान रघुपति राघव राजा राम का भी गायन सामूहिक रूप से किया ।वहां पर उपस्थित कांग्रे जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि आज बापू गांधी का संदेश लेकर हमारे नेता राहुल गांधी निकल पड़े हैं और यह भारत जोड़ो यात्रा बापू गांधी के सिद्धांतों को लेकर ही की जा रही है, बदायूं जनपद में भी लगभग 75 किलोमीटर यात्रा कांग्रेस जनों ने हर विधानसभा में थी और यह संदेश देने का प्रयास किया कि बापू गांधी ने हमें आजादी सत्य और अहिंसा के बल पर दिलवाई थी ,और आज हम कांग्रेस जनों को अहिंसा के सिद्धांत को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से भारत को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल ने कहा की आज देश को एकजुट करने के लिए हमें महात्मा गांधी के मार्ग सत्य और अहिंसा के बल पर चलना पड़ेगा। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह उपाध्यक्षा श्रीमती उपासना सिंह ने कहा कि आज ऐसे दोनों महापुरुषों का जन्मदिन है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसमें एक की भूमिका देश को आजाद कराने के लिए और दूसरे श्री लाल बहादुर शास्त्री की भूमिका देश को संघर्ष से आगे ले जाने की रही ।इसके उपरांत कांग्रेस जन पदयात्रा करते हुए हलवाई चौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पहुंचे और उनको वहां पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नितिन आर्य, मीडिया कांग्रेस के उपाध्यक्ष शशांक राठौर प्रदीप कुमार, रामेश्वर दयाल, जाहिद हुसैन, बख्तियार उद्दीन ,प्रेमपाल सिंह, रफीक अहमद, गुड्डू खान, संजीव कुमार आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights