बदायूं क्लब में गांधी एव शास्त्री जयंती पर सदस्यों ने किया रक्त महादान

WhatsApp-Image-2022-10-02-at-6.22.25-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गुरुकुल में फल वितरण एवं दोनों विभूतियों को पुष्प अर्पित कर किया गया याद

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं क्लब के तत्वावधान में आज
जिला प्रशासन के निर्धारित जनपदीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत बदायूं क्लब सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सदस्यों ने किया रक्त महादान शिविर में रक्तदान, गुरुकुल में फल वितरण एवं दोनों विभूतियों को पुष्प अर्पित कर किया गया याद किया। इस अवसर पर डॉ. वैभव विजय गुप्ता उनकी पत्नी डॉ. दीप्ती जोशी गुप्ता, सदस्य क्षितिज शंखधार एवं विवेक शर्मा ने अपना रक्त दान किया। प्रातः 10 बजे प्रारम्भ हुये शिविर जिला अस्पताल के सदस्यो से रक्तदान किया गया। मुख्य
चिकित्साधीक्षक के निर्देशन में जिला अस्पताल की रक्त विभाग की टीम ने
रक्तदाताओं का रक्त लिया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा
गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी पदाधिकारियों द्वारा गुरुकुल जाकर वहां अध्ययनरत
छात्रों को फल आदि वितरित किये। इस अवसर पर बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत
अशेष ने कहा कि दो महान विभतियों को आज जन्म है जिन्होंने सदैव
सेवा भाव का मार्ग चुना एवं दिखाया अतः आज के दिन रक्त दान करना एक महान कार्य है। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता ने दोनों विभूतियों के सम्बन्ध में प्रसंगों द्वारा विचार व्यक्त किये। बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि क्लब पूर्व की भांति भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यो
के आयोजनों के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर सहसचिव अनूप रस्तोगी,


सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना, अंकेक्षक संजय रस्तोगी, वरिष्ठ सदस्य
डॉ. भास्कर शर्मा, दिनेश चन्द्र वर्मा, राजीव नारायण रायजादा, सदस्य नरेश
चन्द्र शंखधार, सुमित मिश्रा सहित जिला अस्पताल की ओर से शानू, कीर्ति शर्मा,
शेहरोज खान, मृत्युजंय, गंगा सिंह वर्मा, पवन, सचिन कुमार प्रजापति, अस्तिक पाठक
ने उपस्थित होकर सहयोग किया। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं देकर इस पुनीत कार्य के लिए सम्मानित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights