विद्युत संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी

WhatsApp-Image-2022-09-29-at-6.56.01-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के समक्ष विद्युत संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन समस्याओं का समाधान न होने के कारण चौथे दिन भी जारी रहाl
पूर्व नोटिस के तहत अधीक्षण अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण मंडल बदायूं के कार्यालय के समक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ बदायूं के तत्वाधान में संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार जारी रहा प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन न मिलने, अवर अभियंता मोहम्मद मियां कुरैशी का स्थानांतरण बिसौली ग्रामीण उपकेंद्र से दूसरी जगह न करने,अवर अभियंता सैदपुर रामस्वरूप की कार्यशैली,अभद्र भाषा की शिकायत पर कार्यवाही न करने,अनुबंधित कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही न करने आदि अन्य मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारी चौथे दिन हड़ताल पर हैं जिससे पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। वहीं विद्युत संविदा कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने कहा कि मैं अपने स्तर से कार्यदाई संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कार्यवाही करूंगा तब कहीं जाकर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार को क्रमिक अनशन में परिवर्तित कर दिया है जोकि समस्याओं का समाधान न होने तथा कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्यवाही होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि आज हम सभी तीन दिन से लगातार धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार पर हैं लेकिन विभागीय अधिकारी अपनी हठधर्मिता पर अढ़े हुए हैं जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा वही प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि समझौते के अनुसार समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो संगठन न्यायलय की शरण लेने के लिए बाध्य होगा वहीं धरना प्रदर्शन में उपस्थित हर्षवर्धन, हरीश चंद्र यादव, प्रेमपाल प्रजापति,धीरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सागर, जापान सिंह, टीटू पटेल, मुसब्बर अली, बिपिन कुमार, राजीव यादव, सतपाल शर्मा, मुनेंद्र यादव आदि सैकड़ों की संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights