आरजेवाईएस के भव्य समारोह में समाजिक विभूतियां सम्मानित

WhatsApp-Image-2022-09-26-at-8.36.33-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आठवें स्थापना दिवस पर वन मंत्री अरुण कुमार ने कहा – समाजसेवा के अभूतपूर्व कार्य करता है आरजेवाईएस

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सिर्फ संगठन नहीं, परिवार है आरजेवाईएस – डा. पवन सक्सना

राष्ट्र की उन्नति में युवाओं का योगदान जरूरी – अमित भारद्वाज

अर्बन बैंक सभागार में हुए समारोह में सम्युन खान, इशरफील राशिमी, हरजीत सिंह, पास्टर अनुज मैसी, आक्सीजन लंगर चलाने वाले हरजीत सिंह, वीरेन्द्र अटल, डा. अमित राठौर, डा. राजेश शर्मा, शिक्षका करिश्मा अग्निहोत्री समेत कई विभूतियां हुई सम्मानित

बरेली : आरजेवाईएस ग्रुप और राष्ट्र जागरण युवा संगठन के आठवें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अर्बन कोपरेटिव बैंक के सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संगठन को शानदार कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई दी तथा सदैव सहयोग का वादा किया। विशिष्ट अतिथि व संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक उद्यमी एवं पत्रकार डा. पवन सक्सेना ने कहा कि आरजेवाईएस सिर्फ एक संगठन नहीं, एक परिवार है, सभी एक दूसरे को जान समझकर समाज की सेवा के लिए जुटते हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने राष्ट्र की उन्नति में युवाओं के योगदान को जरूरी बताया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वन मंत्री डा. अरुण कुमार, राष्ट्रीय संरक्षक डा. पवन सक्सेना व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलन करके किया। इस अवसर पर वन मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि यह संगठन समाज के बेहद सार्थक कार्य करता है, उन्होंने खुद कोराना काल में अमित भारद्वाज व उनकी टीम को रात दिन लगकर मानवता की सेवा करते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी लोगों के लिए वह सदैव तैयार हैं, जब भी उनकी जरूरत हो, उनको याद कर लिया जाये। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने कहा कि आरजेवाईएस सिर्फ एक संगठन ही नहीं है, यह एक परिवार की तरह है। इस संगठन में आपस के रिश्ते इतने मजबूत हैं, जो किसी अन्य संगठन में देखने को नहीं मिलते। डा. पवन सक्सेना ने सभी को आठवें स्थापना दिवस की शुभकामनायें दीं।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि आरजेवाईएस का मकसद हर पल हर क्षण देश व समाज के लिए समर्पित रहना है। हम राष्ट्र की उन्नति के साथ हैं। युवा वर्ग इस उन्नति का एक प्रमुख कारक है। इसलिए संगठन का पूरा जोर युवा वर्ग पर भी है। हमारे संगठन में सेवा के कई प्रकल्पों के माध्यम से युवा व महिला वर्ग अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर समाज में विशिष्ट कार्य करने के लिए समाज की कई प्रमुख विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। इसमें उत्कृष्ट समाजिक कार्यो के लिए आम औरत सेवा समिति आस की अध्यक्षा सम्युन खान, महामंत्री इशरफील खान राशिमी तथा हरजीत सिंह जी को सम्मानित किया गया। समाजिक कार्यो में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले पास्टर श्री अनुज मैसी को सम्मानित किया गया। अनुज मैसी ने गरीब बस्तियों में शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी ज्योत्सना हैना विल्सन व पुत्र जय मैसी को भी सम्मानित किया गया। कोराना काल में आक्सीजन लंगर की सेवा का अभूतपूर्व कार्य करने के लिए हरजीत सिंह जी को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी व समाज के लिए समर्पित रहने के लिए श्री वीरेन्द्र अटल को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ व समाज में प्रमुखता से कार्य करने वाले डा. अमित राठौर को भी सम्मानित किया गया। लेखन के क्षेत्र से डा. राजेश शर्मा जी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने तथा शिक्षा को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए श्रीमती करिश्मा अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज और संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूरे सात राज्य- 30 जिलों में विस्तार की जानकारी दी तथा संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय पाठक मुंबई महाराष्ट्र, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, राष्ट्रीय सयुक्त सचिव सुरेंद्र मेवाड़ा ( जोधपुर राजस्थान ) , राष्ट्रीय सचिव योगेश पंचोरी ( हरियाणा ) , महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी चौधरी ( मध्यप्रदेश ) , आदि प्रमुख रहे ।
इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में एडवोकेट पंकज मिश्रा को विधि सलाहकार एवं , विशाल मल्होत्रा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा बरेली मंडल में युवा संगठन का विस्तार करते हुए मंडल प्रभारी आलोक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, मंडल महामंत्री अंकुर चौहान, संयोजक संजय चड्डा जिला प्रभारी आकाश सक्सेना, जिलाध्यक्ष पारस गुप्ता नियुक्त किए गए। महिला मोर्चा में प्रदेश प्रभारी सॉबोधनी कटिहा , प्रदेश महामंत्री महिला दिव्या गुप्ता , मंडल प्रभारी ममता चौहान, मंडल अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, महा मंत्री नीमा भण्डारी, जिलाध्यक्ष तृप्ति शुक्ला, जिला प्रभारी प्रिया कश्यप, महामंत्री प्रियंका कपूर, युवा मोर्चा महिला जिलाध्यक्ष आरती गुप्ता, संयोजक प्रियंका मिश्रा,महानगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, महानगर संयोजक सुरक्षा रस्तोगी, अध्यक्ष तेजेन्द्र कौर, महामंत्री अनुराधा सक्सेना, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी बलराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष सागर मौर्या , महामंत्री अनिल मिश्रा, जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा, महामंत्री शैलेश सक्सेना , अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एड. शरद शर्मा , शिक्षक प्रकोष्ठ कुशल कुमार , अल्पसख्यक प्रकोष्ठ शानू काज़मी , छात्र प्रकोष्ठ शशांक तिवारी , हर्षित रस्तोगी , चिकित्सा प्रकोष्ठ विमल भारद्वाज , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आशीष जोहरी , सयोंजक अनुराग महरोत्रा , पत्रकार प्रकोष्ठ दुस्येंद्र सिंह को बनाया गया। संगठन से काफ़ी समय से जुड़े सहभागी जीतू देवनानी, हरमीत सिंह, हरजीत सिंह लाली, गोविंद टिकयानी , अनु जुनेजा , हर्ष साहनी, कौशल सारस्वत, पार्षद व पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, रोटरी क्लब के सचिव व व्यवसायी राजीव खुराना, सुनील पांडे, रचित अग्रवाल एवं संगठन के संस्थापक सदस्य नितेश शर्मा, आमोद शर्मा, निखिल शर्मा, आशुतोष शर्मा, आशीष मौर्य, सचिन श्याम भारतीय, आदि को सम्मानित किया गया।


इस दौरान महिला सशक्तिकरण हेतु महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी चौधरी मध्य प्रदेश द्वारा एवं फरहत नकवी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आगरा से नूतन त्रिवेदी , मेरठ से पप्पी चौधरी , सोनभद्र से अनुपमा बानी , नागपुर महाराष्ट्र से अंजू को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया । इस मौके पर फरहत नकवी ने देश समाज व आज की परिस्थियों पर अपने विचार भी व्यक्त किए। इस अवसर पर दिव्या गुप्ता, अनुराधा शर्मा, नीमा भंडारी, सुबोधिनी कटिहा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। आशीष जौहरी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।


समाजसेवी कमल जगवानी को संस्था का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस के बाद कमल जगवानी ने रमाकांत शर्मा को प्रदेश सचिव आगरा, अमित शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बरेली, पंकज पांडे प्रदेश महामंत्री बरेली, राकेश कश्यप प्रदेश सचिव, गौरव गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री, ओमबीर गुर्जर प्रदेश संयोजक, नीतीश मध्य प्रदेश प्रवक्ता , आशीष चड्डा मुरादाबाद, दीपक सक्सेना गाजियाबाद, श्रवण कौशल फर्रुखाबाद,सूरज राठौर को मीडिया प्रभारी फरुखाबाद , नोएडा , सहारनपुर , अलीगढ़ , बदायू , शहजहा पुर के सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के एक सत्र का संचालन कवि रोहित राकेश ने किया तथा पूरे कार्यक्रम का संचालन व संयोजन का कार्य सचिन श्याम भारतीय ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights