दैनिक दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन पंचतत्व में विलीन

WhatsApp-Image-2022-09-25-at-8.12.00-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दैनिक दिव्य प्रकाश के संस्थापक स्वर्गीय जे बी सुमन की पुत्रवधु एवम दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन का आज माडल टाउन शमशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुखागनी उनके पुत्र मिहिर सुमन ने दी। सारिका सुमन स्वर्गीय प्रशांत सुमन की पत्नी थी। प्रशांत सुमन का गत वर्ष कोविड़ से ही निधन हुआ था। उसके लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद आज सुबह गंगाशील हॉस्पिटल, बरेली में सारिका सुमन का निधन हो गया । उनकी अंतिम यात्रा उनके प्रेम नगर में दिव्य प्रकाश स्थित आवास से आज शनिवार दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर मॉडल टाउन शमशान घाट गई। उनके पुत्र मिहिर सुमन ने उनका अंतिम संस्कार किया। उनके छोटे पुत्र कुबेर सुमन ने बताया की उनकी मां तीन दिन से बीमार थी। बाद में डेंगू से पीड़ित होने पर उन्हें गंगाशील हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम श्वास ली। उनके निधन पर यू पी जर्नलिस्ट एसोसिशन उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, मोहम्मद इरफान, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवम उद्यमी पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल एवम बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, पार्षद कपिल कांत, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, मुकेश छाबरिया ने उनके घर एवम शमशान घाट पर श्रद्धा सुमन एवम पुष्प अर्पित किए। बरेली के पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया ।
सारिका सुमन के निधन पर उपजा प्रेस क्लब में हुई शोक सभा, दी श्रद्धांजली
दैनिक दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन के आक्समिक निधन पर उपजा प्रेस क्लब में हुई शोकसभा में उपजा के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने दिवंगत सारिका सुमन को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि सारिका सुमन ने बहुत ही अल्प समय मेंं समाचार पत्र की जिम्मेदारी को संभाला था। उपजा के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि उनके परिवार ने, उनके ससुर स्वर्गीय जे बी सुमन, उनके पति प्रशांत सुमन ने भी पत्रकारिता व समाज की अविस्मरणीय सेवा की, लेकिन वक्त के क्रूर हाथों ने उनको हमसे छीन लिया। अब सारिका सुमन का जाना अपूर्णनीय क्षति है। हम सभी इस अपार दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं तथा सदैव रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
वरिष्ठ पत्रकार व उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, बीनू सिन्हा, समेत कई पत्रकार अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। उपजा उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने कहा कि यह अपार दुख की घड़ी है, जे बी सुमन जी का परिवार सदैव प्रतिष्ठित व समाज से जुड़ाव रखने वाला रहा है, हम सभी उनके परिवार के साथ हैं।
शोकसभा में महामंत्री धर्मेंद्र सिंह बंटी, राजेश शर्मा, आशीष जौहरी, राजीव शर्मा, सुरेश रोचानी, विजय सिंह, पुत्तन सक्सेना, ललित कुमार, लोटा मुरादाबादी, शुभम सक्सेना, शंकर लाल, नीरज आनन्द, राजीव शर्मा, किशोर कुमार, आभिषेक शर्मा, सहित कई पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए तथा श्रद्धांजलि अर्पित की ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights