बदायूॅ। वोकल फॉर लोकल के तहत ’एक जनपद एक उत्पाद’’ व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी 23 सितंबर से 25 सितम्बर तक तक चली। नगर पालिका के कम्यूनिटी हॉल बदायूॅ में आयोजित इस प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। राकेश मिश्रा, प्रभारी महामंत्री ब्रजक्षेत्र, राजीव कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बदायूॅ द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा उनके द्वारा एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत बदायूॅ के उत्पाद जरी-जरदोजी के हस्तशिल्पियों का उत्साह बढ़ाया गया तथा हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये तथा प्रदर्शनी का समापन किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ की ओर से जैस्मिन, उपायुक्त उद्योग, वीरेन्द्र कुमार व भानू प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख, हिमांशू सैनी डी0आर0पी0 उद्यान विभाग, अमरद्वीप राठौर आदि उपस्थित रहे।