पं0 दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक, राजनेता और समाज सुधारक भी थे : राकेश मिश्र अनावा

WhatsApp-Image-2022-09-25-at-6.08.13-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचार अंत्योदय को आगे बढ़ा रही सरकार : राजीव कुमार गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं : भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनपद के 2350 बूथों पर एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं गोष्ठी करके मनाई। इधर भाजपा कार्यालय पर दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि की।
कार्यकर्ताओं ने मन की बात के 93वें संस्करण को भी सभी बूथों पर सुना।

क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ग्राम बरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उन्होंने कहा पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का विचार दिया वह भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष बने। उनका जन्म मथुरा जिले के ग्राम नगला चंद्रभान में 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वह एक महान विचारक, राजनेता होने के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ग्राम बगरैंन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और कहा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मार्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार प्रशस्त कर रही है। मोदी सरकार और योगी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं पं0 दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिये गये अंत्योदय के विचार को आगे बढ़ा रही हैं।

पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई एवं मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने जगह-जगह भाग लेकर सुना। जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने बैरमई बुजुर्ग, सांसद डा0 संघमित्रा मौर्य ने मुड़िया, विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक परिसर उसावां, विधायक हरीश शाक्य ने पियर खंदना, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने मधुवन कॉलोनी, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने लाभारी, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने हबीबपुर, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने अलापुर, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने अगरास, चेयरमैन दीपमाला गोयल ने बदायूं शहर, चेयरमैन आकाश वर्मा ने दातागंज, चेयरमैन सैनरा वैश्य ने उसहैत, चेयरमैन शीतल गुप्ता ने कुँवरगॉव, चेयरमैन सुरेश राठौर ने गुलड़िया, चेयरमैन अरविंद शर्मा ने रुदायन, चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता ने उसावां, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह ने मझारा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने नेकपुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल ने फिरोजपुर, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर ने गुलड़िया, ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह यादव ने किसैरा, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ने ब्लॉक परिसर उझानी, दिनेश कुमार सिंह ने ब्लॉक परिसर उसावां, ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र राजपूत ने लभारी, ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र शाक्य ने जगत, सुभाष चन्द्र गुप्ता ने दानपुर, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने दातागंज, अमित पाठक ने बिसौली, केसी शाक्य ने गूरा बरैला, शिवम सिंह ने बगरैन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights