सेवा पखवाड़े में दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम उपकरण

5424799d-33a3-4481-b97f-7c839c483803
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

7 दर्जन से ज्यादा जरूरतमंदों को मिला लाभ

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगों के लिए चल रही योजनाओं की दी जानकारी

कृतिम उपकरण पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे

आगरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर चल रहे थे सेवा पखवाड़े के तहत महाजन भवन जयपुर हाउस में कृतिम उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे और जनप्रतिनिधियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने संयुक्त रुप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिविर में 85 से ज्यादा दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल और बैसाखी भेंट की गई। कृतिम उपकरण पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा पहली बार देश में किसी नेता का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मन रहा है, 2 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता की सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांग जनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा 2014 से पूर्व दिव्यांग जनों कोअलग दृष्टि से देखा जाता था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाकर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है। विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग पेंशन में की गई वृद्धि को दिव्यांगों का सम्मान बताया। पूर्व राज्य मंत्री विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने अपने संबोधन में कहा डबल इंजन की सरकार में समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा दिव्यांग और निराश्रित को सामर्थ वान बनाना सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री का जन्म दिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मना कर सेवा कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री मनोज गर्ग , मुनेंद्र जादौन,नीरज गुप्ता ,प्रेम सिंह धाकड़ , सुधीर राठौर महेश शर्मा विवेक पाठक नवीन प्रजापति नवीन गौतम ,राजकुमार गुप्ता, मनमोहन कुशवाह ,मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शशांक शर्मा ,महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचदानी , रोहित कत्याल ,मनोज राजौरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ लाभार्थी दिव्यांगजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights