गाय के गोबर से बने पेंट को नोडल अधिकारी ने सराहा

IMG_0488
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन में नगर विकास विभाग के सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज के साथ मंगलवार को ग्राम रफियाबाद में स्थित वृहद गौसंरक्षण एवं वहीं गाय के गोबर से बन रहे प्राकृतिक पेन्ट फैक्टरी का निरीक्षण कर इसको सराहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


नोडल अधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र रफियाबाद का निरीक्षण किया। यहां डॉक्टर संजीव कुमार ने अवगत कराया कि बृहद गौ संरक्षण केंद्र पर 344 स्वस्थ गौवंश मौजूद हैं। नोडल अधिकारी ने गौ पूजन किया। मुख्य केयरटेकर नन्हे ने बताया कि 05 किलो भूसा व तीन से 04 किलो हरा चारा दिया जाता है। हरे चारे के लिए चरी अथवा गन्ना का हरा चारा दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि गौ संरक्षण केंद्र का संचालन इमेज सेवा संस्थान रमजानपुर द्वारा किया जा रहा है। गौवंश के भरण पोषण में जो भी अतिरिक्त खर्चा  आता है। वह संस्थान द्वारा ही वहन किया जा रहा है, साथ ही केयरटेकर के मानदेय का भुगतान भी इमेज सेवा संस्था द्वारा किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने मौके पर मौजूद कुट्टी काटने की मशीन से हरा चारा कटवा कर देखा।


तत्पश्चात बृहद गौ संरक्षण केंद्र के परिसर में गोबर से पेंट बनाने वाली फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया, जो पार्वती स्वयं सहायता समूह घटपुरी विकासखंड सालारपुर द्वारा संचालित है मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि करीब 30 प्रतिशत गाय का गोबर का पेंट बनाने में उपयोग किया जाता है। इस पेंट पर पानी का असर नहीं पड़ता है तथा बैक्टीरिया, वायरस व अन्य किसी प्रकार के जीवाणु से मुक्त है। जनपद के समस्त विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर इस पेंट का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही अमेजन जैसी विक्रय कंपनी द्वारा भी पेंट के क्रय करने का आर्डर दिया गया है। नोडल अधिकारी ने पेंट के बारे में जानकारी लेने के उपरांत कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी गौशालाओं व ब्लाकों में इस प्रकार की फैक्टरी लगाई जाए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights