बिल्सी की जनता का प्यार विकास के रूप में वापस देंगे: हरीश शाक्य

WhatsApp-Image-2022-09-05-at-6.35.28-PM

बिल्सी : विधायक हरीश शाक्य ने विकास खण्ड अंबियापुर के ग्राम वैन, अकौली, सतेती इच्छा और दीननगर शेखपुर में नवनिर्मित पंचायत भवन, खेल मैदान एवं पार्क का लोकार्पण करके जनता-जनार्दन को समर्पित किया।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा योगी सरकार निरंतर प्रत्येक गॉव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील है उन्होंने कहा विकसित प्रदेश की प्रथम इकाई गांव है जब गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी तो निश्चित तौर पर पं० दीनदयाल उपाध्याय का अन्त्योदय सपना साकार हो जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार गरीब, मजदूर, किसान, नौजवानों की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रयासरत है।

इस मौके पर एडीओ पंचायत लोकमान सिंह सचिव अजय पाल सिंह सुरेश चंद्र प्रधान अर्जुन सिंह सोनी सिंह प्रधान रविन्द्र प्रधान विनय कुमार सिंह कमला देवी प्रधान रामबहादुर प्रधान अजीत सिंह राहुल शाक्य वीरपाल अजय प्रताप सिंह अजीत पालीवाल श्याम सिंह कश्यप नवनीत शाक्य सुनील प्रशांत शर्मा जयवीर सिंह भुवनेश समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।